व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
समाजसेवी ने पुस्तकालय को भेंट की किताबें, उमवि मोरदीवा में संचालित है पुस्तकालय
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। पुस्तकालय रचनात्मक विकास का परिचायक होता है। बेहतर समाज के निर्माण में पुस्तकालय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यहां चिंतन कौशल का परिमार्जन होता है।


उक्त बातें समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में बच्चों को संबोधित करते हुए समाजसेवी एवं भाजपा नेता कृष्ण बालक ने कही। वहीं उन्होंने मिड्ल स्कूल में पुस्तकालय संचालन को एक उत्कृष्ट उपलब्धि बताया। इस दौरान समाजसेवी कृष्ण बालक ने डॉ एस आर रंगनाथन पुस्तकालय के लिए भाषा व गणित से संबंधित डेढ़ दर्जन पुस्तकें भेंट की।


बाल संसद के सदस्य सोनम कुमारी को पुस्तकें हस्तगत की गई।
मौके पर समाजसेवी सुजीत सिंह, मो चमन खां, प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन, शिक्षक गगन कुमार, मुकेश कुमार, मुकेश कुमार मंडल, विकास कुमार, अमित कुमार, शुभांकर श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार झा, अन्नु कुमारी, दीपिका, नेहा, विशाखा, परिधि, प्रमोद, सहित अन्य मौजूद थे।






