इलमासनगर चौक पर हुए गोलीबारी के कारण लोगों में भय का माहौल, सौंपा ज्ञापन

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

इलमासनगर चौक पर हुए गोलीबारी के कारण लोगों में भय का माहौल, सौंपा ज्ञापन

Doorbeen News Desk: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल खानपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर खानपुर प्रखंड के विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्याओं के समाधान हेतु मांगपत्र सौंपा।

इस अवसर पर नगर सहमंत्री कमलेश कुमार ने कहा कि विगत दिनों इलमासनगर चौक पर हुए गोलीबारी के कारण लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। इसलिए इलमासनगर चौक पर दिन में पुलिस ग़श्ती करवाना चाहिए तथा रात्रि में रात्रि प्रहरी की नियुक्ति होनी चाहिए।

वही खानपुर के संयोजक नीतीश चौधरी ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से इलमासनगर चौक पर सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहिए। वही मुहम्मद ज़ुबरैल ने कहा कि इलमासनगर चौक पर यात्री विश्रामालय का जीर्णोद्धार और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *