व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में सड़क हादसे के बाद आक्रोशित लोग ने पुलिस पर किया हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, पिस्टल भी हुआ गायब
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर पंचायत के एकद्वारी गांव में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प की सूचना है। इसमें पुलिस के कई वाहनों को आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सूत्रों के अनुसार, आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने डायल 112 पुलिस टीम पर तैनात पुलिस कर्मी का पिस्टल छीन लिया।


वहीं, इस घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर कैंप की हुई है। पिस्टल बरामदगी के लिए पुलिस कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि ट्रैक्टर की ठोकर से एक बालक की मौत के बाद के एकद्वारी गांव में गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर बंधक बनाया हुआ था। जिसे छुड़ाने के लिए पुलिस टीम के पहुंचने पर बवाल हो गया।


इसी दौरान चालक को छुड़ाकर हिरासत में लेने गई पुलिस टीम पर भीड़ बेकाबू होकर टूट पड़ी। मारपीट में इंस्पेक्टर घायल हो गए और मथुरापुर थाना की गाड़ी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी गई। हमले की अफरा-तफरी में एक पुलिसकर्मी की पिस्टल भी गायब हो गई। इसके बाद पुलिस ने कई ग्रामीणों को हिरासत में लेकर गायब पिस्टल की बरामदगी को लेकर पूछताछ शुरू की है।






