व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
जिला अस्पताल समस्तीपुर में नवजात शिशु सप्ताह एवं SAANS कार्यक्रम पर जागरूकता अभियान आयोजित
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिला अस्पताल समस्तीपुर में नवजात शिशु सप्ताह के अवसर पर बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सदर अस्पताल प्रशासन एवं पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। इस वर्ष का थीम था— “Newborn Safety: Every Touch, Every Time, Every Baby” (नवजात सुरक्षा: हर स्पर्श, हर बार, हर शिशु)।
कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात सुरक्षा, संक्रमण रोकथाम, गुणवत्तापूर्ण देखभाल, हाई-रिस्क शिशुओं की पहचान एवं निमोनिया रोकथाम (SAANS कार्यक्रम) के प्रति समुदाय को जागरूक करना था। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने नवजात सुरक्षा एवं संक्रमण नियंत्रण के पाँच स्वर्ण नियमों पर विस्तृत जानकारी दी।

वहीं SNCU नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार ने हाई-रिस्क नवजात, रेफरल प्रबंधन तथा SNCU सेवाओं की गुणवत्ता पर प्रकाश डाला।
SNCU इंचार्ज शशि प्रभा ने माताओं को तत्काल स्तनपान, कंगारू मदर केयर, स्वच्छता, तापमान नियंत्रण, टीकाकरण और नियमित जांच की आवश्यकता पर काउंसलिंग दी।

एएनएम छात्राओं ने PNC, PICU, NRC एवं पोस्ट-ऑपरेटिव वार्ड में जाकर माताओं को नवजात देखभाल, सुरक्षित स्तनपान, एवं संक्रमण रोकथाम के बारे में जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान SAANS (Social Awareness and Action for Neutralising Pneumonia Successfully) कार्यक्रम पर भी विशेष जागरूकता दी गयी। माताओं को निमोनिया के लक्षण, तेज सांस की पहचान, साफ-सफाई, धुएँ से बचाव और समय पर इलाज की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में नवजात देखभाल प्रदर्शन, हाथ स्वच्छता डेमो एवं जोखिम मूल्यांकन जैसी गतिविधियाँ आयोजित हुईं।
इस अभियान में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम छात्राएँ एवं पिरामल फाउंडेशन की टीम ने सक्रिय भागीदारी की।






