व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मांगा वोट
Doorbeen News Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पटना में रोड शो किया। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों और लोगों की काफी भीड़ थी भी। भिड़ देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ में कमल निशान का लोगों से हाथ हिलाकर हाय हेलो किया।
इस दौरान काडी सुरक्षा की व्यवस्था थी। मोदी की गाड़ी को काफी ही अच्छे ढंग से फूलों से सजाया गया था। पटना में प्रधानमंत्री का रोड शो काफी मायने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री के साथ जदयू के नेता व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सांसद रवि शंकर सहित अन्य शामिल थे।

प्रधानमंत्री की लंबी काफिला को देखने सड़क के दोनों ओर लोगों के भीड़ थी। वहीं महिलाएं बालकनी से प्रधानमंत्री को देख रही थी एवं भाजपा का झंडा लेकर लहरा रही थी। बालकनी से ही महिलाओं ने आरती भी उतार रही थी। वहीं भीड़ से मोदी मोदी की आवाज से गूंज रहा था।

पीएम मोदी के रोड शो में एनडीए जिंदाबाद, बीजेपी जिंदाबाद, प्रधानमंत्री मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए जा रहे थे। बता दे की पटना में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रधानमंत्री का यह रोड शो किया गया था। जहां लोगों का काफी समर्थन देख प्रधानमंत्री मोदी भी काफी खुश थे।







