व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
छठ महापर्व को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने घाटों का किये निरीक्षण
Doorbeen News Desk: दरभंगा :आस्था का महान पर्व छठ 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आधारभूत सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज दरभंगा जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में केम टैंक पोखर, किलाघाट तालाब, मिर्जा खां तालाब, जिला स्कूल परिसर अवस्थित तालाब, हराही पोखर,दिग्घी पोखर एवं गंगासागर पोखर जैसे प्रमुख घाटों का भौतिक निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर समय रहते साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


साथ ही उन्होंने सभी घाटों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था,खतरनाक घाटों की बैरिकेडिंग तथा खतरे के चिन्ह स्वरूप लाल झंडा लगाने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री विकास कुमार, एसडीपीओ सहित संबंधित विभागों के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन छठ पर्व के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं को आधारभूत सुविधा और सुरक्षा को लेकर सक्रिय है।







