समस्तीपुर के वासुदेवपुर से दरभंगा तक होगा  एनएच का निर्माण, एनएच के निर्माण होने से व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर के वासुदेवपुर से दरभंगा तक होगा  एनएच का निर्माण, एनएच के निर्माण होने से व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के लिए खुशखबरी है, जो जिले के बासुदेवपुर से दरभंगा डिलाही तक एनएच की स्वीकृति दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्रालय ने समस्तीपुर वासुदेवपुर से दरभंगा तक एनएच निर्माण स्वीकृति मिलने से विकास को नयी उड़ान मिलेगी। इसके निर्माण होने से जहां हवाई अड्डा, डीएमसीएच जाने में लोगों को आसानी होगी। वहीं आने वाले दिन में भी दरभंगा एम्स भी जाने में सहूलियत होगी। सबसे बड़ी बात समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या का निजात भी मिलेगा। एनएच के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि एनएच निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके बनजाने से लोगों को सुविधा मिलेगी। अब मुसरीघरारी से दरभंगा तक एनएच 322 होगा।

24 किलोमीटर की मिली स्वीकृति: मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बासुदेवपुर, समस्तीपुर से डिलाही, दरभंगा तक 23.95 का किलोमीटर निर्माण होगा। एनएच-322 के  निर्माण के लिए 225.66 करोड़ की मंजूरी दी है। इस परियोजना को वर्ष ने 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 5 वर्षों तक एनएच बनाने वाली एजेंसी ही मेंटेन करेगी।

चार पुल का भी होगा निर्माण: इस परियोजना में जटमलपुर (150 मीटर) में एक नए बड़े पुल का निर्माण किया जाएगा। वही जटमलपुर (25 मीटर), बिशुनपुर (60 मीटर) और डिलाही (25 मीटर) में तीन छोटे पुल बनेंगे। जबकि गोपालपुर, कल्याणपुर, जटमालपुर एवं बिशुनपुर चौक के समीप कुल 4.2 किलोमीटर का री-एलाइन्मेंट किया जाएगा।

समस्तीपुर में होगा आर्थिक विकास: एनएच 322 के निर्माण होने से समस्तीपुर के अलावा दरभंगा, मधुबनी में भी आर्थिक विकास होगा। उत्तर बिहार का सबसे बड़ा हाट समस्तीपुर बाजार समिति है। जहां बड़े-बड़े व्यापारी अपने व्यवसाय को नयी उड़ान भरेंगे। इससे जहां व्यवसाय में वृद्धि होगी, वहीं लोगों के रोजगार में भी मदद मिलेगी। एनएच के बन जाने से लोग आसानी से आ जा सकेंगे और व्यवसाय को विस्तार करने में भी मदद मिलेगी। व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

यातायात होगा सुलभ और जाम से मिलेगी मुक्ति: इसके निर्माण से यातायात सुगम व सुरक्षित बनेगा ओर जाम की समस्या दूर होगी। सड़क में दरभंगा, मधुबनी जाने वाले लोगों को काफी आसान और सहूलियत मिलेगी। वहीं इस सड़क में सबसे बड़ी समस्या जाम की है, जिससे लोगों को निजात मिल जाएगी। एनएच के निर्माण में इस सड़क की चौड़ाई भी बढ़ेगी। सड़क के निर्माण होने के दौरान वासुदेवपुर से दरभंगा तक सड़क के अतिक्रमण को भी खाली कराया जाएगा। जहां-जगह कम है, वहां के लोगों से जमीन भी ली जाएगी। इसके बाद आसान होगा।