व्हाट्सएप से जुड़ने के लिये यहां क्लीक करें
दिनदहाड़े धनिया व्यवसायी की पत्नी से लूटपाट के बाद लोहे की रॉड से हत्या, घर से छह लाख रुपये गायब, पुलिस जांच में जुटी
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर में दिनदहाड़े घर मे घुसकर धनिया व्यवसाय की पत्नी से लुटपाट के बाद लोहे की रॉड से मारकर की हत्या कर दी गई है । घटना महज थाने से 20 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने अंजाम दिया है। पूरी घटना जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास की है।
जहां 15 वर्षों से धनियां व्यवसायी अपने पत्नी के साथ बाज़ार समिति के पास ही रह रहे थे । रविवार को जब वो घर से नहा धोकर अन्य व्यापारी से तकादा करने गए तभी घटना को अंजाम दिया गया। जब वो लौटे तो महिला की लाश पड़ी हुई थी । वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है । मृतक बुजुर्ग महिला की पहचान पश्चिम बंगाल नदिया जिला निवासी विमल विश्वास के 65 वर्षीय पत्नी तूफा विश्वास के रूप में हुई है ।

मृतका के पति का बताना है कि घर में 6 लाख रुपया रखा हुआ था। आज अन्य व्यापारियों से तगादा के लिए गया था। जब लौटा तो उसकी लाश पड़ी हुई थी। उसकी हत्या लुटपाट के दौरान बेरहमी से की गई है । लगता है कि उसके सर पर रॉड से मारा गया है और घर में रखे रुपया भी लेकर फरार हो गया । वह समस्तीपुर में रहकर धनिया का व्यापार करता था। लगभग 15 वर्षों से बाजार समिति के पास ही रह रहा था ।


सूचना पर पहुंची पुलिस का बताना है कि बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है । बताया जाता है कि लूटपाट के दौरान हत्या हुई है ।लाश के पास से एक रॉड बरामद की गई है । पुलिस हर मामले की जांच कर रही है । महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही है ।जिसका पति समस्तीपुर में रहकर ही धनिया का व्यवसाय करता है ।






