राजस्व विभाग के द्वारा चलाए जा रहे महाभियान के अंतिम दिन भी बहादुरपुर अंचल पर पहुंचे कई लोग

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

राजस्व विभाग के द्वारा चलाए जा रहे महाभियान के अंतिम दिन भी बहादुरपुर अंचल पर पहुंचे कई लोग

Doorbeen News Desk :-बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा महाभियान चलाया गया। राजस्व कर्मचारी ने कहा कि बहादुरपुर अंचल, बहादुरपुर में 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक चला।
आज अभियान के अंतिम दिन भी यहां लोगों के कागजात से संबंधित आवेदन लिए गए। उन्होंने बताया की यहां तीन ऑपरेटर की मदद से आवेदन को ऑनलाइन चढ़ाया गया।

उन्होंने बताया की शिविर में अपने कागजात में सुधार, उत्तराधिकारी, दाखिल खारिज, और जमाबंदी ऑनलाइन करने के अलग अलग फॉर्म भी दिए गए।,जिसे लोग भरकर देते है और फिर उसे ऑनलाइन किया जाता है।

उन्होंने कहा की जो लोग आज अंतिम दिन भी अपने सुधार व अन्य किसी कार्य से संबंधित आवेदन जमा नहीं कर पाए है तो, वे ऑनलाइन माध्यम से भी जमा कर सकते है और जिसे लोग इन से आवेदन निकाल लेंगे।

अगर किसी तरह के पेपर की कमी लगी तो आवेदन में दिए गए फोन से सूचना देकर सुधार कराया जाएगा। किसी को किसी तरह की समस्या नहीं होने पाए इसका पूरा-पूरा ख्याल इस महाअभियान मे रखा जाएगा।
शनिवार को महाभियान के अंतिम दिन भी अंचल कार्यालय पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ थी।