व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
दरभंगा में कैरियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन, 100 छात्रों ने लिया
Doorbeen News Desk: श्रम संसाधन विभाग, एवं आई. क्यू.ए.सी. एवं एन.एस.एस.एस, एम.एल.एस.एम महाविद्यालय, दरभंगा के संयुक्त तत्वाधान में कैरियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया,जिसमें महाविद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिये।
उक्त कार्यक्रम में एन.सी.एस पोर्टल पर निबंधन,स्टडी किट,टूल किट नियोजन शिविर एवं नियोजन मेला,समुद्र पार नियोजन व्यूरों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
अवर प्रादेशिक नियोजनालय में संचालित कैरियर सूचना केन्द्र एवं आई०टी०लैब के बारे में भी छात्रों को बताया गया,जहाँ निःशुल्क वाई-फाई के साथ वातानुकूलित लैब में छात्र अपनी माँग के अनुसार पुस्तकों को लेकर अध्ययन कर सकते हैं।

इस अवसर पर नीतीश कुमार सिन्हा, सहायक निदेशक (नियो०) अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा एवं निशांत रंजन, नियोजन पदाधिकारी वि०नि०सू० एवं मार्गदर्शन केन्द्र, दरभंगा ने विभागीय योजनाओं से संबंधित पीपीटी के माध्यम से उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभाग के बारे में परिचित कराये।
कई छात्र-छात्राओं ने विभागीय योजनाओं की अर्हता और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित अपनी पृच्छायें रखी,जिनका समाधान किया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू कुमार यादव का सराहनीय योगदान रहा।
मार्गदर्शन सत्र के अंतिम चरण में डॉ.अनिल कुमार चौधरी, बर्सर, एम०एल०एस०एम महाविद्यालय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपेक्षा कि इस प्रकार के मार्गदर्शन सत्रों का नियमित अंतराल पर आयोजन होता रहेगा तथा उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन के भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।






