लंबी कूद विधा में हिमांशु व प्रीति ने मारी बाजी, राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोज

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

लंबी कूद विधा में हिमांशु व प्रीति ने मारी बाजी, राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोज

Doorbeen News Desk : समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरदीवा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन प्रधानाध्यापक रमण जी वर्मा एवं मो जमालउद्दीन ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गगन कुमार ने किया। खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी बच्चों की प्रतिभागिता रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को शनिवार को आयोजित होने वाले शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी में उपहार देकर पुरस्कृत किया जायेगा।
खो-खो बालक वर्ग में हिमांशु का दल एवं बालिका वर्ग में तनुजा का दल विजेता रहा। इसी तरह लंबी कूद में हिमांशु व प्रीति तथा वन लेग रेस में सूरज व आंचल विजेता रहे। वहीं टॉफी रेस में खुशी, अमित, आयुषी, जूली, अंकुश, गौरव विजेता रहे।

बस्ता रेस में कृति, निशा, कामिनी , प्रिंस, अभिषेक, कोण संग्रह में काजल, प्रियंका, शिवानी, राहुल, सन्नी, विक्की, स्पाइडर रेस में प्रेमराज, सुधांशु, सुमित, रंधीर, निशांत, प्रिंस, कॉपी बॉल चुनौती में स्मिता व सोनाली की टीम विजेता रही। वहीं म्यूजिकल चेयर रेस में रचना, किरण, रौशनी व विशाखा विजेता रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक गगन कुमार, सुधीर कुमार, कुमारी मनीषा गंधा, विकास कुमार, अन्नु, दीपिका, मुकेश कुमार, शुभांकर, अमित, प्रमोद, पन्ना कुमार, मनोज, भारत भास्कर, डॉ नीरज, मुकेश कुमार मंडल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं की सराहनीय भूमिका रही।