नालसा के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, नालसा द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया आशा तैयार किया गया

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

नालसा के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, नालसा द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया आशा तैयार किया गया

Doorbeen News Desk: विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नालसा योजनाओं के तहत गठित विभिन्न समितियों के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत श्री सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी हमारे समाज में कुछ ऐसे वर्ग हैं जो समान न्याय से वंचित हैं।

ऐसे ही वर्ग के लोगों को न्याय तक पहुंच आसान बनाने के लिए नालसा द्वारा विभिन्न योजनाओं का निर्माण कर उसे पैनल अधिवक्ता एवं पीएलवी के जरिए जमीनी स्तर पर लागू करने की पहल की है।
*जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम एवं पीड़ितों के पुनर्वास के लिए नालसा द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया आशा तैयार किया गया है।
नशामुक्ति के लिए नालसा ने डान स्कीम लागू किया गया है जिसके अनुसार नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा एवं पीड़ितों को राहत एवं पुनर्वास के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

संवाद एवं जागृति योजना के बारे में बताते हुए सचिव आरती कुमारी ने कहा कि समाज के पिछड़े वर्गों को निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने संबंधी जानकारी के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थाई लोक अदालत के सदस्य आदित्य नाथ झा एवं विश्वनाथ सिंह ने स्थाई लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी।