व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
भगवान गणेश हैं सर्व विघ्नहर्ता : नीलम सहनी, भगवान गणेश की श्रद्धा के साथ की गई पूजा अर्चना
दूरबीन न्यूज डेस्क। खानपुर, प्रखंडक्षेत्र के रेवड़ा चौक पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणपति की पूजा अर्चना बड़े ही धूम धाम से की गई।
श्रद्धालुओं ने सर्व प्रथम 151 कन्याओं के साथ एक कलश शोभा यात्रा निकली जो रेवड़ा चौक से जगदीशपुर होते हुए रेवड़ा पोखरा तक गई। जहां पंडित बिरजू मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश भरकर यात्रा रेवड़ा चौक स्थित पूजा स्थल पर पहुंचीं।
इस दौरान भक्तगण गणपति बप्पा मोरया जैसे नारा के गूंजमान होने से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का माहौल बन गया। क्या बूढ़े क्या नौजवान,क्या बच्चे क्या महिलाएं सभी एक साथ नारा लगा रहे थे।
इसके बाद उपासक स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह और समाजसेवी लाल बाबू ने भगवान गणेश,भोले शंकर,माता पार्वती,धन की देवी लक्ष्मी और जान की देवी सरस्वती जी की श्रद्धा के साथ पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किए।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने कहा कि भगवान गणेश हैं सभी समस्याओं के विघ्नहर्ता।इनकी पूजा अर्चना से जहां एक तरफ आस्था विश्वास और भक्ति की जागृति पैदा होगी वहीं दूसरी तरफ समाज में अमन चैन हेतु वातावरण का निर्माण होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष राम नारायण सिंह ने कहा कि भगवान गणेश की महिमा अपरंपार है।

सभी भगवानों में सबसे अधिक कुशाग्र बुद्धि के हैं इसीलिए इनकी पूजा सबों में पहिले होती है।इनसे नई पीढ़ी को सीख लेने की जरूरत है।
बता दें कि यहां अगले चार दिनों तक भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महंत राम दयाल यादव,महंत मोहन जी की टीम दिन रात भक्तों को प्रवचन और संकीर्तन के माध्यम से सनातन धर्म,मानवों के कर्म और भगवान के प्रति आस्था के विचार का संचार करेंगे।
कमिटी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय ने कहा कि प्रखंडक्षेत्र के अधिक से अधिक श्रद्धालु आएंगे और भक्तिमय वातावरण का आनंद लेंगे।
मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष बम भोला सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा,रामवतार सिंह, पूर्व मुखिया रामनारायण राय,पूर्व सरपंच राम सखा सहनी,कमिटी के सदस्य केदार प्रसाद राय, दिनेश प्रसाद महतो,सुरेश सहनी,सूरज सहनी,रामदेव महतो,नितेश कुमार,सरोज कुमार राय,शुभम कुमार,नीलम देवी,कैलाश सहनी, राधेश्याम महतो, अकलू राय,चंद्र शेखर सहनी, किलाप सहनी,अनिशा कुमारी सहित सैकड़ों भक्तगण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।






