व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
रोसड़ा अनुमंडल पुलिस कार्यालय का डीआईजी ने किया निरीक्षण
दूरबीन न्यूज डेस्क। मिथिला प्रक्षेत्र की डीआईजी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बुधवार को रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण में पहुंची। अनुमंडल कार्यालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इस दौरान उन्होंने कार्यालय में रखे गए रजिस्टरों और फाइलों का गहन अवलोकन किया तथा संधारण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित ढंग से संधारित हों ताकि किसी भी मामले की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जा सके।
निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने आगामी चुनाव को लेकर विशेष रूप से सतर्कता बरतने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए नियमित पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
डीआईजी ने अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज कांडों की भी समीक्षा की। उन्होंने गंभीर अपराधों की त्वरित जांच और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया।


साथ ही अपराध नियंत्रण के लिए नियमित वाहन जांच अभियान और गश्ती दल की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा , इंस्पेक्टर मनोज कुमार , रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने डीआईजी को अनुमंडल क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, अपराध की स्थिति और अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
डीआईजी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण और आम जनता में पुलिस पर भरोसा कायम करना ही पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए।






