व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए क्लीक करें
नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ का आयोजन, नौ दिनों तक होगा भजन कीर्तन, 351 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
दूरबीन न्यूज डेस्क। खानपुर प्रखंड के मधुटोल गांव में राधेश्याम वैष्णवी माता मंदिर परिसर में कलश यात्रा के साथ सोमवार से नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ का आयोजन किया गया। 351 कन्याओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।कन्याओं ने बूढ़ी गंडक नदी में स्नान कर कलश में जल भरी। कन्याओं ने बैंड बाजों के बीच सिर पर कलश लेकर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची।


तत्पश्चात पंडित मनोरंजन झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश को यज्ञ परिसर में स्थापित कर यज्ञ का शुभारम्भ किया गया। यज्ञ आरम्भ होते ही संकीर्तन महामंत्र हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे मन्त्र से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। यज्ञ परिसर में 9 दिन तक 3 बजे दोपहर से 6:30 शाम तक कथावाचक हरि दास जी द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है एवं वृन्दावन की प्रसिद्ध रासलीला का आयोजन प्रति दिन 7 बजे संध्या से आयोजित की जाएगी।

वहीं विदेशी कलाकारों के द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर भव्य मेला का भी आयोजन किया गया है। यज्ञ परिसर में राधे-कृष्ण, भगवान् गणेश जी महाराज, सियाराम दरवार सहित 33 देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बिंदु बना है। बच्चों के मनोरंजन के लिए यज्ञ परिसर में झूला, टावर झूला, खिलौना स्टाल आदि की व्यवस्था की गई है।
यज्ञ की सफलता में यज्ञ के मुख्य अतिथि बाबा लाडली दास महाराज, व्यवस्थापक व यजमान डॉ हीरा लाल गुप्ता, गीता देवी, नंदनी कुमारी, डोली गुप्ता, सहयोग कर्ता राम कुमार दास ,अमित गुप्ता, , सुजीत कुमार साहू, अमित मामा, सत्य देव गुप्ता , सीताराम दास, डॉ अजित कुमार गुप्ता,सौरभ कुमार गुप्ता, मनोरंजन झा, गोपाल दास महाराज, रामदेव महतो भगत जी, राम कुमार दास, उमेश झा, सहित समस्त ग्रामीण जुटे हैं।






