व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सीखने-सिखाने में हस्तकला कौशल का समावेश, सीसीआरटी नई दिल्ली में आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। प्रारंभिक विद्यालयी शिक्षा में हस्तकला कौशल का समावेश किया जाएगा। स्थानीय कला-संस्कृति एवं क्षेत्रीय भाषाओं को शिक्षा से जोड़ा जाएगा। शिल्प कला सहित अन्य क्षेत्रीय संस्कृति को शिक्षा से जोड़ा जाएगा।


इसको लेकर सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (सीसीआरटी) नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बाजोपुर के शिक्षक मो तनवीर आलम, खगड़िया से धनंजय कुमार, नालंदा से पंकज कुमार सिंह,


गोपालगंज से अमित कुमार, कैमुर से रंजीत सोनी, नवादा से प्रवीण, ज्योति वर्मा, पटना से रजनी कुमारी, वैशाली से अंजना कुमारी एससीईआरटी पटना बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
बताया गया कि विगत 29 जुलाई से आरंभ हुआ यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 अगस्त को संपन्न होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश भर के नौ राज्यों के शिक्षक शामिल हुए हैं।






