समस्तीपुर रेलवे कालोनी में पेड़ से लटका मिला युवक का श’व, नहीं हुई पहचान

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर रेलवे कालोनी में पेड़ से लटका मिला युवक का श’व, नहीं हुई पहचान

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी गली नं 5 में एक पेड़ में एक अज्ञात युवक का शव लटका मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीर एवं मोहल्ले के लोग सब की पहचान करने में जुटे हैं। लेकिन समाचार प्रेषण तक युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई। लोगों ने नगर थाना को सूचना दिया है।

 बता दे की रेलवे कॉलोनी में रोड नंबर 5 में एक पेड़ से एक युवक का शव लटकता देखा गया। राहगीरो की नजर जब पेड़ से लटकी शव पर पड़ी तो, उसने आसपास के लोगों को बताया। पलक झपकते ही वहां लोगों की भी जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना समस्तीपुर नगर पुलिस को दी।

लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई। रेलवे कॉलोनी के बीच इस युवक ने कब पेड़ का सहारा लेकर झूल गया। किसी को पता तक नहीं चला। आखिर किस युवक का शव है। इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। मौके पर पहुंची समस्तीपुर नगर थाने के पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।