व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट पर स्थित बाबा गणिनाथ विवाह भवन के सभागार में मध्य देशीय वैश्य कानू संघ की बैठक
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट पर स्थित बाबा गणिनाथ विवाह भवन के सभागार में मध्य देशीय वैश्य कानू संघ, समस्तीपुर का आम बैठक बिनोद कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से आगामी बाबा गणिनाथ जयंती समारोह हेतु सतेंद्र प्रसाद (संरक्षक), बिनोद कुमार गुप्ता (संयोजक), राम ईश्वर साह, अशोक साह (सह- संयोजक) प्रो.बसन्त कुमार (कोषाध्यक्ष) मनोज कुमार (सह- कोषाध्यक्ष) के अलावा 31 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन किया गया।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 22 एवं 23 अगस्त 2025 को दो दिवसीय बाबा गणिनाथ गोविंद जी का पूजन एवं जयंती समारोह पूर्व की भांति धूमधाम से मनाई जाएगी। बैठक में श्रद्धालुओं के लिए सुभोजन, स्वच्छ पेय जल, रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिले स्तर पर प्रचार-प्रसार के अलावा सुरक्षा का तैयारी को लेकर भी विस्तृत रूप से चर्चा हुई।


जयंती समारोह का कार्यभार सौंपने हेतु आगामी बैठक 27 जुलाई 2025 को रखा गया है । मौके पर कानू समाज के डॉ अमित कुमार मुन्ना, प्रो.जितेन्द्र कुमार, प्रो.दिनेश प्रसाद, प्रो.गोपाल प्रसाद गुप्ता, चन्दन कुमार, राजकुमार साह , आनन्द भूषण, अभिषेक कुमार ज्ञानू अनिल कुमार आदि सहित दर्जनों वरिष्ठ एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।






