सेवा निरंतरता के साथ हो वेतन का निर्धारण, बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करने की उठी मांग, प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

सेवा निरंतरता के साथ हो वेतन का निर्धारण, बैठक में पुरानी पेंशन बहाल करने की उठी मांग, प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (बीएसटीए गोपगुट) के जिला इकाई की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने की तथा संचालन विरदेलाल यादव ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने कहा कि विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण होने में वेतन विसंगति की समस्या सामने आ रही है।

इसको लेकर विभाग के द्वारा स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधान शिक्षकों का जो वेतन निर्धारित है वह दो साल पुराने व्यवस्था के आधार पर है जिसमें संशोधन की आवश्यकता है। विभाग इस पर संज्ञान लेकर मूल वेतन को पहले से बढ़ाकर कम से कम मूल वेतन का निर्धारण 40 हजार पर करें।
वहीं वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था जरुरी है। इसको लेकर प्रदेश कमिटी के आह्वान पर 23 जुलाई को जिले भर के शिक्षक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर अपने-अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।

इसके अलावा तीन अगस्त को शिक्षकों की समस्याओं को लेकर पटना में आयोजित होने वाले शिक्षकों के महाजुटान कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को शामिल होने की अपील की गई।
बैठक को जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष विरदेलाल यादव, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मो इमरान अंसारी, गगन कुमार, सुबोधकांत यादव, सरोज कुमार, उमेश कुमार राम, अजमत, मुकेश कुमार मंडल सहित अन्य ने संबोधित किया।