व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
लूटे गये समान के साथ एक अपराधी को पुलिस ने दबोचा
दूरबीन न्यूज डेस्क। सामस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के गणेश चौक के पास मोटरसाइकिल सवार चार अपराधियों के द्वारा प्रदेश से घर लौट रहे युवक का कपड़े से भरा ट्रॉली बैग लूट लिया गया था। युवक की पहचान धरमपुर र वार्ड 26 निवासी मोहम्मद जमीर अख्तर का पुत्र सैफुल्लाह के रूप में हुई । सैफुल्लाह के अबेदन पर नगर थाना मे कांड दर्ज किया गया है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सदर-1. समस्तीपुर के नेतृत्य में विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम के सदस्यों द्वारा तकनीकी / मानवीय आसूवना के आधार पर त्वरित रूम से कार्रवाई करते हुए बीते रात्रि में घटना करने वाले 01 अपराधकर्मी रंजन कुमार को लूट की घटना में प्रयुक्त स्पेलेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अपराधकर्मी रंजन कुमार के द्वारा अपराध स्वीकार किया गया एवं अन्य साथी द्वारा घटना में सहयोग करने की बात बताये है।


इनके द्वारा स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया है कि इनके गिरोह का सरगना सुभाष कुमार है, जो पूर्व में मुफ्फसिल थाना से लूट के केस में जेल जा चुका है। अपराधकर्मी ने बताया की घटना के दिन टोटो पर सवार व्यक्ति को बड़ा ट्राली बैंग ले जाते हुए देखे। हमलोग को लगा कि ट्राली में शराब है, इसलिए ट्राली के लूट की घटना को अंजाम दिये। अपर पुलिस अधीक्षक सदर-1 ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी स्वीकारोकित बयान के आधार पर सुभाष कुमार के घर से लूटा गया समान बरामद कर विधिवत्त जप्ति सूची के अनुसार जप्त किया गया है। घटना में शामिल अन्य फिरार अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।






