व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
बिहार में एनडीए का नेतृत्व नीतीश कुमार ही करेंगे : विजय कुमार चौधरी
दूरबीन न्यूज डेस्क। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। सिंचाई भवन में पत्रकारों से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए का नेतृत्व नीतीश कुमार ही करेंगे। इसमें कोई शंका नहीं।


चौधरी ने कहा कि श्री शाह के स्पष्ट कर देने के बाद किसी के मन में कोई शंका नहीं रहनी चाहिए कि नीतीश कुमार ही नेता हैं। बिहार में एनडीए पूरी तरह एकजुट है और सूबे में अगली सरकार उसी की बनेगी। विपक्ष का मनसूबा किसी सूरत में पूरा नहीं होने वाला। एक अन्य सवाल पर भी उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ने भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात की है। यही नहीं श्री पासवान ने तो यहां तक कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जितना काम हुआ।


उतना पहले कभी नहीं हुआ है। उनकी कोई नाराजगी नहीं है। ऐसे कोई व्यक्तिगत बात होगी तो उसे सरकार अवश्य देखेगी। विभिन्न आयोगों में नियुक्त लोगों को लेकर उठाए गए सवालों को खारिज करते हुए मंत्री ने कहा कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। जिनका मनोनयन किया गया है वे सारे पात्र और योग्य लोग हैं। उस पद की अर्हता पूरी करते हैं।






