राज्य सरकार ने फतुहा, हाजीपुर, आरा, मधुबनी सहित 19 अनुमंडलों में नये एसडीपीओ की तैनाती

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

राज्य सरकार ने फतुहा, हाजीपुर, आरा, मधुबनी सहित 19 अनुमंडलों में नये एसडीपीओ की तैनाती

दूरबीन न्यूज डेस्क। राज्य सरकार ने फतुहा, हाजीपुर, आरा, मधुबनी सहित 19 अनुमंडलों में नये एसडीपीओ (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी) की तैनाती की है। गृह विभाग ने शनिवार को इससे संबंधित अXधिसूचना जारी की। अधिसूचना के मुताबिक दरभंगा के ट्रैफिक डीएसपी अवधेश कुमार को फतुहा का नया एसडीपीओ-एक बनाया गया है।

इनके साथ ही बिहार एसटीएफ के डीएसपी राहुल सिंह को आरा सदर का एसडीपीओ-एक, रोहतास के डीएसपी मुख्यालय-2 सरोज कुमार साह को गया नगर, मधुबनी सदर के एसडीपीओ राजीव कुमार को दरभंगा सदर, एसडीआरएफ के एएसपी जितेंद्र पांडेय को पूXर्णिया के वायसी, बीसैप-14 के एएसपी सोनू कुमार राय को दाउदनगर (औरंगाबाद), पटना के रेल एएसपी प्रभाकर तिवारी को बिरौल (दरभंगा), विशेष शाखा के एएसपी शिवेंद्र कुमार अनुभवी को पकड़ीदयाल (मोतिहारी), एसटीएफ डीएसपी विभाष कुमार को त्रिवेणीगंज (सुपौल), पूर्णिया के बनमनखी के एसडीपीओ सुबोध कुमार को हाजीपुर सदर और बांका के डीएसपी मुख्यालय बिनोद कुमार को मनिहारी (कटिहार) का नया एसडीपीओ बनाया गया है।

इसी तरह, दरभंगा सदर के एसडीपीओ-एक रहे अमित कुमार को फुलपरास (मधुबनी), गया के इमामगंज के एसडीपीओ रहे अमित कुमार को मधुबनी सदर-2, दरभंगा के बिरौल के मनीष चंद्र चौधरी को सीतामढ़ी सदर, बीसैप-पांच के डीएसपी राजेश कुमार शर्मा को जगदीशपुर (भोजपुर), जमुई के बीसैप-11 के डीएसपी राघव दयाल को जयनगर (मधुबनी), विशेष शाखा के डीएसपी शुभेन्द्र कुमार सुमन को दरभंगा सदर-2, गया के डीएसपी मुख्यालय-दो सुबोध कुमार सिन्हा को झंझारपुर (मधुबनी) और सीवान के यातायात डीएसपी शैलेश प्रीतम को सहरसा सदर के एसडीपीओ की नई जिम्मेदारी मिली है।