
व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सहरसा और अमृतसर के मध्य चलने वाली सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस नई दिल्ली के बजाए दिल्ली स्टेशन पर रूकेगी
दूरबीन न्यूज डेस्क। सहरसा और अमृतसर के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 12203/12204 सहरसा-अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस का ठहराव नई दिल्ली के बजाए दिल्ली स्टेशन पर किया जा रहा है।

इसी तरह दिनांक 18.08.2025 से सहरसा से खुलने वाली गाड़ी सं. 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-आर्दश नगर दिल्ली मार्ग के बजाए साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-आर्दश नगर दिल्ली के रास्ते चलायी जाएगी अर्थात यह गाड़ी नई दिल्ली के बजाए दिल्ली स्टेशन पर 13.55/14.10 बजे रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।







