व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
राजद के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बने मंगनी लाल मण्डल, प्रथम बार “अतिपिछड़ा वर्ग” से बने प्रदेश अध्यक्ष
दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार में राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष रूप में मंगनी लाल मंडल को निर्वाचित किया गया। निर्विरोध निर्वाचित होने पर राजद खेमे में खुशी है। निर्विरोध राजद का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मंगनी लाल मंडल को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार “अतिपिछड़ा वर्ग” से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।


राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। अब अतिपिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी समाजवादी नेता मंगनीलाल मंडल को अध्यक्ष बनाया गया है। सर्वप्रथम किसी अतिपिछड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का गौरव राजद को ही हासिल हुआ है।
सनद रहे, देश में राजद ही सर्वप्रथम एवं अकेली ऐसी पार्टी है जिसने अपने संगठन में दलितों और अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया हुआ है। तेजस्वी यादव ने कहा हम जुबानी खर्च नहीं करते बल्कि वास्तव में सामाजिक न्याय की अवधारणा को धरातल पर उतारते है। हमें आशा ही नहीं पूर्व विश्वास है कि मंगनीलाल मंडल जी के नेतृत्व में प्रदेश राजद नई उचाईयों को छुएगा।

उन्होंने कहा कि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह जी का कार्यकाल सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन के लिए सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में भी जिस कर्मठता, समर्पण, त्याग, अनुशासन एवं लग्न के साथ इस महत्ती ज़िम्मेवारी का निर्वहन किया वह वर्णन से परे है।






