विश्व रक्तदान दिवस मेगा ब्लड कैम्प का हुआ आयोजन, IMA एवं पुनर जागरण मंच द्वारा किया गया था आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

विश्व रक्तदान दिवस मेगा ब्लड कैम्प का हुआ आयोजन, IMA एवं पुनर जागरण मंच द्वारा किया गया था आयोजन

दूरबीन न्यूज डेस्क। I M A भवन काशीपुर मे I M A समस्तीपुर एवम् पुनर जागरण मंच समस्तीपुर के सौजन्य से I M A समस्तीपुर इस बर्ष विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर दिनांक 14 जून को I M A काशीपुर परिसर मे मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन वरीय सदस्यों डॉ ए सी सिन्हा डॉ डी एस सिंह डॉ आर एन सिंह आईएमए अध्यक्ष डॉ जी सी कर्ण आईएमए सचिव डॉ ए के आदित्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस ब्लड डोनेशन कैंप में ब्लड संग्रह करने का कार्य रेड क्रॉस सोसाइटी समस्तीपुर के द्वारा किया गया। ब्लड 6 डोनर काउच लगाकर जो अभी तक 90 थैला ब्लड संग्रह किया गया है जो अपने आप मे एक रिकॉर्ड है ।
आईएमए एवं पुनर्जागरण मंच के कार्यकारिणी के सदस्य समस्तीपुर के आमजनों के अपील से प्रोत्साहित होकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लिया एवं इस “रक्तदान महादान”शिविर को सफल बनाया । इस रक्तदान महादान शिविर में डॉ अरुण कुमार झा , डॉ उपेंद्र सिंह डॉ यू एस प्रसाद ,डॉ हेमंत कुमार सिंह डॉ रजनीकांत, डॉ मनीष शाह, शबनम गुप्ता ,डॉ निशांत एवं पुनर्जागरण मंच के सचिव सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे ।