समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान जारी, 6383 बिना टिकट यात्रियों से वसूले गये 52.47 लाख रूपये

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान जारी, 6383 बिना टिकट यात्रियों से वसूले गये 52.47 लाख रूपये

दूरबीन न्यूज डेस्क। महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 10.06.25 को समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा, बनमनखी, जयनगर, रक्सौल,दरभंगा, पूर्णियाँ कोर्ट,सहरसा, सरायगढ़ एवं सुपौल स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे कुल 6383 मामलों से ₹.52.47 लाख राजस्व की प्राप्ति हुई। इस अभियान मे 218 टीटीई एवं अधिकारियों की टीम शामिल थी।

मंडल के चार ऐसे टीटीई हैं जिन्होंने अकेले 100 से ज्यादा बिना टिकट यात्रा कर रहें यात्रियों या अनियमित यात्रियों को पकड़ा है जिन्हें वाणिज्य विभाग द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है. उनके नाम हैं-
1. श्री सतवीर कुमार, डीआरएम/स्क्वायड/दरभंगा,
(114 मामलों से राजस्व रु. 101550 अर्जित)
2. श्री राजेश कुमार, रक्सौल स्लीपर बेस
(108 मामलों से राजस्व रु. 67840 अर्जित)
3. श्री ललन पासवान टीसी/स्क्वायड/दरभंगा
(104 मामलों से राजस्व रु.73660 अर्जित)
4. श्री टुनटुन रॉय टाइगर/स्क्वायड/समस्तीपुर
(104 मामलों से राजस्व रु. 67030 अर्जित)

विदित हो कि यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से समस्तीपुर मण्डल द्वारा मेगा टिकट चेकिंग करायी जा रही है.

इन स्टेशनों के टिकट खिड़कियों पर यात्रा टिकट लेने के लिये यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है।

यत्रियों से अपील है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।

समस्तीपुर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु लगातार प्रयासरत है।