राज्य सरकार ने अपने सेवा स्थल से लगातार अनुपस्थित रहने और सेवा शर्तों के उल्लंघन के कारण सात डॉक्टरों को सेवा से किया बर्खास्त

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

राज्य सरकार ने अपने सेवा स्थल से लगातार अनुपस्थित रहने और सेवा शर्तों के उल्लंघन के कारण सात डॉक्टरों को सेवा से किया बर्खास्त

दूरबीन न्यूज डेस्क। राज्य सरकार ने अपने सेवा स्थल से लगातार अनुपस्थित रहने और सेवा शर्तों के उल्लंघन के कारण सात डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि सात डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

इनमें खगड़िया सदर अस्पताल के सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार एवं डॉ. जागृति सोनम, इसी जिले के गोगरी के महेशखूंट अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. मो. फिरदौस आलम, लखीसराय सदर अस्पताल की सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनामिका कुमारी, इसी जिले के बड़हिया रेफरल अस्पताल की डॉ. अनुपम कुमारी, बेगूसराय के बरौनी स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. अनुपम कुमार और लखीसराय के हलसी के नौवा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. अभिनव कुमार शामिल हैं।

एक अन्य फैसला लिया गया िक राज्य में मेगा स्किल सेंटर से आगामी 5 वर्षों में 21600 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा