व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सोनपुर स्टेशन पर 532 वाणिज्यिक स्टॉलों के लिए ई-नीलामी का आयोजन
दूरबीन न्यूज डेस्क। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सोनपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास एवं आधुनिकीकरण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। इसी क्रम में स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित कुल 532 वाणिज्यिक स्टॉलों के आवंटन हेतु ई-नीलामी का आयोजन किया जा रहा है। यह ई-नीलामी दिनांक 25 जून 2025 को आईआरईपीएस पोर्टल (www.ireps.gov.in) पर आयोजित होगी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्टेशन की सुंदरता में वृद्धि करना, निष्क्रिय रेलवे भूमि का वाणिज्यिक उपयोग सुनिश्चित करना, और मंडल की गैर-किराया राजस्व (Non-Fare Revenue) को सुदृढ़ करना है। साथ ही यात्रियों को बेहतर सेवाएं एवं विभिन्न प्रकार के स्टॉल विकल्प प्रदान किए जाएंगे।
इस पहल के प्रमुख लाभ:
स्टेशन का आकर्षक, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक स्वरूप विकसित होगा।
रेलवे की निष्क्रिय भूमि का सृजनात्मक व व्यावसायिक उपयोग सुनिश्चित होगा।
यात्रियों को विविध श्रेणियों के स्टॉल जैसे कि खाद्य-पेय, पुस्तकें, स्थानीय हस्तशिल्प, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं इत्यादि उपलब्ध होंगी।

बेहतर यात्री अनुभव, सुविधा और खरीदारी के विकल्प सुलभ होंगे।
इस ई-नीलामी से रेलवे को 1 करोड़ रुपये से अधिक की वार्षिक आय होने की संभावना है।
ई-नीलामी में भाग लेने हेतु आवश्यक योग्यताएँ:
1. आईआरईपीएस पोर्टल (www.ireps.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य
2. वैध जीएसटी पंजीकरण
3. अन्य आवश्यक योग्यताएँ आईआरईपीएस पोर्टल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार
यह प्रक्रिया सभी के लिए खुली है। भारतीय रेलवे सभी इच्छुक व्यवसायियों, स्टार्टअप्स, और उद्यमियों से आग्रह करता है कि वे इस ई-नीलामी में भाग लें और रेलवे के साथ मिलकर यात्रियों को एक समृद्ध व आधुनिक यात्रा अनुभव प्रदान करने में सहभागी बनें।
स्टॉल आवंटन संबंधी जानकारी और शंकाओं के समाधान हेतु प्री-बिड मीटिंग दिनांक 18 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, सोनपुर में आयोजित की जाएगी।
वित्तीय प्रदर्शन में ऐतिहासिक वृद्धि:
सोनपुर मंडल द्वारा गैर-किराया राजस्व (Sundry Earning) में भी अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है।
वर्ष 2023-24 में ₹24.83 करोड़ की आय हुई थी, जबकि
वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर ₹34.92 करोड़ हो गई है, जो कि 46.64% की वृद्धि दर्शाती है।
इसी प्रकार, नॉन फेयर रेवेन्यू (NFR) श्रेणी में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है:
वर्ष 2023-24 में ₹3.54 करोड़ की आय की तुलना में
वर्ष 2024-25 में ₹4.96 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो कि 40.11% अधिक है।
संपर्क एवं जानकारी के लिए:
???? हमारी आधिकारिक वेबसाइट
???? “सोनपुर कनेक्ट” मोबाइल ऐप
???? वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक/वाणिज्य विभाग, सोनपुर मंडल कार्यालय से संपर्क करें।






