किसान का बेटा आईआईटी जेइइ की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिंग 11820 एवं ओबीसी श्रेणी में लाया 2776 रैंक

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

किसान का बेटा आईआईटी जेइइ की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिंग 11820 एवं ओबीसी श्रेणी में लाया 2776 रैंक

दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार के समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज भोरे जयराम के भवानीपुर गांव निवासी किसान प्रेम कुमार चौरसिया एवं आशा कार्यकर्ता श्रीमती गीता देवी के सुपुत्र धीरज कुमार ने इस वर्ष आयोजित आईआईटी जेइइ की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिंग 11820 एवं ओबीसी श्रेणी में 2776 रैंक लाकर सफलता प्राप्त किया है ।

धीरज की इस सफलता पर उनके घर एवं गांव में लोग काफी खुश हैं, धीरज को मैट्रिक से पहले ट्यूशन पढ़ने वाले शिक्षक आदर्श भारती ने बताया कि धीरज कुमार की शिक्षा प्लस टू राजमणि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हुई है,उसने दसवीं और बारहवीं की शिक्षा प्राप्त किया है। वह पढ़ने में काफी अच्छा छात्र है, भाई सुभाष कुमार चौरसिया ने बताया कि विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े हमारे भवानीपुर गांव में पहली बार धीरज कुमार ने एक मिशाल कायम किया है।

यहां के किसी लड़के ने अब तक इस महत्वपूर्ण इंट्रेंस टेस्ट को पास नही किया था। इस सफलता से यहां और आसपास के इलाके में भी छात्रों को शिक्षा के समर्पित होकर सफल होने का एक संदेश जायेगा। छात्र की सफलता को लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधि,बुद्धिजीवी एवं ग्रामीणों से बधाई संदेश पाकर भावुक हुए धीरज कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और मां के मेहनत से उनके द्वारा किए गए सपोर्ट को एवं गुरुजनों से मिले मार्ग दर्शन को दिया है।