सरायरंजन बाजार व्यवसायियों ने किया अपने अपने प्रतिष्ठान बंद व सड़क जाम, लड़की के अपहरण करने के विरोध में आक्रोशित हैं लोग

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

सरायरंजन बाजार व्यवसायियों ने किया अपने अपने प्रतिष्ठान बंद व सड़क जाम, लड़की के अपहरण करने के विरोध में आक्रोशित हैं लोग

दूरबीन न्यूज डेस्क। सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरायरंजन बाजार में आक्रोशित परिजनों एवं लोगों ने सड़क जाम किया। वहीं बाजार व्यवसायियों ने भी अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। आक्रोशित लोगों का कहना था की थाना क्षेत्र के एक लड़की का तीन दिन पूर्व स्कूल के निकट से अपहरण कर लिया लिया गया था । उक्त लड़की की अभी तक कोई पता नहीं है ।

इस घटना को लेकर हम लोगों ने 31 मई को थाना में आवेदन दिया था। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया। हमलोग अपने लड़की को काफी खोजबीन भी किया लेकिन नहीं मिला। थक हार कर सरायरंजन बाजार व्यवसायियों के मदद से सोमवार को सड़क को जाम किया है। सड़क जाम की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और आश्वासन दिया की अपहृत लड़की को बरामद किया जाएगा।तब जाकर लोग शांत हुए।

सड़क जाम एवं बाजार बंद रहने से बाजार के सभी सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस भीषण गर्मी में यात्रियों में भारी परेशानी देखी जा रही थी ।यह सड़क करीब तीन घंटे से अधिक तक रहा। सड़क जाम समाप्त के बाद बाजार व्यवसायियों ने भी अपनी अपनी दुकानें खोले।