विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण नहीं होने पर होगा आंदोलन, प्रधान शिक्षकों का जल्द हो विद्यालय आवंटन, सक्षमता उत्तीर्णता प्रमाण पत्र का शीघ्र हो वितरण

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां पर क्लीक करें

विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण नहीं होने पर होगा आंदोलन, प्रधान शिक्षकों का जल्द हो विद्यालय आवंटन, सक्षमता उत्तीर्णता प्रमाण पत्र का शीघ्र हो वितरण

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (बीएसटीए, गोपगुट) जिला इकाई समस्तीपुर की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष विरदेलाल यादव ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने कहा कि वर्तमान समय में जिले के विशिष्ट शिक्षकों को वेतन निर्धारण नहीं होने के कारण शिक्षकों का बैंकों द्वारा लिए गए कर्ज से मानसिक रूप से परेशान हैं ।

एक सप्ताह के अंदर अगर वेतन निर्धारण नहीं किया जाता है तो मजबूरी में संघ जून के प्रथम सप्ताह में धरना प्रदर्शन करेगी। वहीं जिला सचिव रामबाबू सिंह ने कहा कि डीएलएड (नियमित) सत्र 2015-17,2016-18 में उत्तीर्ण शिक्षकों को विरमन तिथि से ग्रेड पे का लाभ से संबंधित पत्र निर्गत किया जाए।
इसके अलावा वक्ताओं ने कहा कि प्रधान शिक्षकों का विद्यालय आवंटन शीघ्र किया जाय। इसमें याचिकाकर्ता को छोड़कर अन्य अभ्यर्थियों का विद्यालय आवंटन किए जाने पर विचार किया जा सकता है।

इस दौरान विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण करते हुए सेवा पुस्तिका संधारित करने, सक्षमता परीक्षा दो उत्तीर्ण शिक्षकों का वेतन भुगतान करने, सक्षमता परीक्षा उत्तीर्णता प्रमाण पत्र का शीघ्र वितरण कराने, विद्यालय में नामांकित सभी बच्चों को किताबें शीघ्र उपलब्ध कराने सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक को जिला सचिव सुजीत कुमार ठाकुर, रामबाबू सिंह, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी गगन कुमार, राजेश कुमार, मो अजमत, चंदन कुमार सुमन, नवीन कुमार, संतोष कुमार, दीपनारायण रजक सहित अन्य ने संबोधित किया।