डॉक्टरों का हुआ तबादला, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

डॉक्टरों का हुआ तबादला, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

दूरबीन न्यूज डेस्क। स्वास्थ्य विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े चिकित्सकों और चिकित्सा शिक्षकों का स्थानांतरण किया है। अधिसूचना के तहत जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित चिकित्सकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके वर्तमान कार्यस्थल से हटाकर नए स्थान पर पदस्थापित किया गया है। यह स्थानांतरण अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

इसके तहत सुपौल के एपीएचसी बेलाधतुराहा मरौना में पदस्थापित डॉ मीनाक्षी ठाकुर को सरायरंजन सीएचसी, सहरसा के सोनबरसा पीएचसी से डॉ मीनाक्षी वाजपेयी को श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बायोकेमिस्ट के रिक्त पद पर, दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय लहेरियासराय में प्राध्यापक सर्जरी विभाग (बाह्य संविदा) के पद पर पदस्थापित डॉ सुशांत कुमार को श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल,

दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक (संविदा) शिशु रोग विभाग में पदस्थापित डॉ निशांत को श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, खगड़िया के गोगरी पीएचसी में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञडॉ कुमारी स्नेहलता को श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बायोकेमिस्ट के रिक्त पद पर एवं वैशाली के जन्दाहा पीएचसी से डॉ प्रदीप कुमार को मोहिउद्दीननगर सीएचसी में पदस्थापित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी स्थानांतरित चिकित्सक अपने नए पदस्थापन स्थल पर तुरंत योगदान दें।

वहीं, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारियों एवं अन्य नियुक्ति प्राधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि संबंधित चिकित्सक बिना देरी के नए स्थल पर योगदान करें और इसकी सूचना विभाग को अविलंब भेजी जाए। अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि ऐसे चिकित्सक जिनका त्यागपत्र स्वीकार हो चुका है या जिन्हें स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति प्रदान की जा चुकी है, उनका स्थानांतरण आदेश मान्य नहीं होगा। इसके अतिरिक्त, पूर्व में जारी किसी भी स्थानांतरण आदेश को इस नई अधिसूचना के प्रभाव में आने के बाद स्वतः निरस्त मान लिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्थानांतरित चिकित्सकों के वेतन का भुगतान अब उनके नए पदस्थापन स्थल से किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने एक अलग अधिसूचना जारी कर उच्चतर अध्ययन, एसआर, जेआर, ट्यूटर आदि टेन्योर अवधि की समाप्ति के उपरांत विभाग में योगदान समर्पित कर पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के सामान्य व विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारियों अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है। इसी के तहत सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पवन कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विद्यापतिनगर में पदस्थापित किया गया है।