व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
डॉक्टर आंबेडकर समग्र सेवा अभियान अंतर्गत महादलित टोला में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के थीम पर विशेष विकास शिविर का आयोजन
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के पुरुषोत्तम पुर अन्नु, भोरे जयराम, शोभन, हसनपुर, सिवेसिंह पुर, दिनमनपुर दक्षिणी, शादीपुर, खानपुर दक्षिणी, बिशनपुर आभी पंचायत में कुल 9 जगह पर डॉक्टर आंबेडकर समग्र सेवा अभियान अंतर्गत महादलित टोला में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के थीम पर विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया।


इस मौके पर प्रखंड के सभी विभाग के द्वारा एक-एक काउंटर बनाया गया था। जहां सभी विभागों से संबंधित क्षेत्र की समस्या के निष्पादन एवं सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने हेतु आवेदन लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने बताया कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही हर जनहितकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


जिसमें प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय सभी विभाग के कर्मी आपके गांव आपके घर तक आकर आपको योजनाओं से संबंधित जानकारियां के साथ-साथ आवेदन लेकर उसका लाभ देंगे। उन्होंने कहा कि जिसे जो भी आवश्यकता है। वह अपनी पात्रता अनुसार अथवा आवश्यकता के अनुसार हर विभाग के बने काउंटर में आवेदन देकर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वहीं उसके बाद सभी विभाग के प्रखंड अथवा पंचायत स्तरीय पदाधिकारी ने अपनी-अपनी विभाग में चल रही सरकारी जनहित में सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आदि द्वारा सभी पंचायतों के शिविर में जाकर निरीक्षण भी किया गया, पुरुषोत्तम पुर अन्नु पंचायत के वार्ड संख्या 4 मुशहर टोला में आयोजित शिविर में करीब 40 परिवारों के जर्जर मकान को देखकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने आवास सहायक मनीष कुमार को सभी परिवारों का सर्वेक्षण करवाने का निर्देश दिया।


मौके पर विकास मित्र कुमारी कंगन लता,सहयोगी विकास मित्र सुरेश मांझी, रोजगार सेवक संजीव कुमार, कार्यपालक सहायक अनिल कुमार, किसान सलाहकार अवनीश दीक्षित, स्वच्छता पर्यवेक्षक यशवंत कुमार चौधरी, एएनएम रश्मि कुमारी, पंचायत समिति सदस्य सुधीर कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे।






