व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिन दहाड़े लूट, पिस्टल के बल पर पांच करोड़ के सोना व 15 लाख रुपये की हुई लूट
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में एक बार बेख़ौफ़ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाडे शहर के बीचोंबीच बड़ी बैंक डकैती की घटना को अंजाम दिया है । घटना नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर की है । जंहा 8 – 9 की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर 15 लाख रुपये नगद और 5 करोड़ का सोना लूट कर फरार हो गए ।


इधर बैंक लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में खलबली मच गई । एसपी अशोक मिश्रा सहित तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तप्तिश में जुट गए है । घटना के संबंध में डिप्टी मैनेजर का बताना है कि 8 – 9 की संख्या में अपराधी बैंक में घुसकर वंहा मौजूद कर्मी और ग्राहकों को हथियार के बल पर कब्जे में कर 10 लाख रुपये नगद और 5 करोड़ का सोना लूट कर भाग निकले ।


बदमाश करीब 40 से 45 मिनट तक बैंक में घुसकर वारदात को अंजाम दिया । लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी कर्मी को एक कमरे और बाथरूम में बंद कर फरार हो गए । इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बैंक और आस पास लगे सीसीटीवी खंगाल कर अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है ।


बैंक में हुई लूट की घटना के संबंध में एसपी अशोक मिश्रा का बताना है कि पुलिस के जांच के बाद अपराधियों ने वारदात की। पुलिस जांच कर रही है। बैंक में गार्ड भी नहीं था। बैंक के डिप्टी मैनेजर शशिभूषण कुमार ने बताया 5 करोड़ के सोने के जेवरात और 15 लाख नगदी रुपये लूट कर ले गया। अपराधियों की संख्या सात से आठ थी।







