व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
समस्तीपुर जिले के रहने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रहा जलवा, 35 बॉल पर बनाया 100 रन
दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना जलवा बिखेर दिया है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी में सात चौके और 11 छक्के शामिल रहे। 38 गेंद 101 रन बनाने वाले वैभव मैन ऑफ द मैच चुने गए।


आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही, वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2013 में 30 गेंदों में शतक पूरा किया था। भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अब वैभव के नाम हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूसुफ पठान के पास था, जिन्होंने 2010 में 37 गेंदों में शतक जड़ा था। वैभव आईपीएल में अर्धशतक और शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए।


समस्तीपुर के लाल 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने फिर एक बार आईपीएल क्रिकेट में जिला का नाम इंटरनेशनल स्तर पर लाकर रख दिया है।
वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंद में 11 छक्के और सात चौके की मदद से शतक बनाने में कामयाब हुआ। वैभव के शतक जड़ते ही समूचा शहर झूम उठा। चाहने वालो ने जमकर पटाखेबाजी की। सूर्यवंशी ने 38 गेंद में 101 रन बनाकर पवेलियन वापस हो गए महज 17 गेंद पर 3 चौका एवं 6 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर अर्ध शतक जडा।


वैभव की तूफानी पारी को देखकर एक शादी समारोह में वैभव के चाहने वाले लोगों ने काफी जश्न मनाया । लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान वैभव के गांव में लोगों ने जमकर जश्न मनाया है। लोगों ने उनके परिजनों को बधाई दी है।







