व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 में संजीव को मिला सिल्वर
दूरबीन न्यूज डेस्क। सरायरंजन प्रखंड के हरसिंगपुर निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी गणेशानंद गिरि के पुत्र संजीव कुमार गिरि ने करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया पर गेम्स 2025 में सिल्वर मेडल जीतकर अपने प्रखंड एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। बता दें कि खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 के तहत करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में छह दिवसीय पैराशूटिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई है।इस प्रतियोगिता में विगत कई वर्षों से राष्ट्रीय चैंपियन बने रहे संजीव कुमार गिरि को 0.2 अंक से पिछड़ कर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।



यह प्रतियोगिता 50 मीटर फायर पिस्टल की थी। इस युवा पैराशूटर ने विगत वर्ष साउथ कोरिया के चांगवों शहर में आयोजित इंटरनेशनल पैराशूटिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया था। उसका अगला लक्ष्य एशियाड एवं कॉमनवेल्थ गेम में देश के लिए गोल्ड मेडल जीत कर लाना है,जिसके लिए वह अथक परिश्रम कर रहा है। फिलहाल वह 11वर्षों से चेन्नई स्थित भारतीय लेखा एवं में सांख्यिकी विभाग में ऑडिटर के पद पर कार्यरत है।



युवा पैराशूटर की इस सफलता पर तमिलनाडु सरकार ने तीन लाख की नकद राशि देने की घोषणा की है। वहीं राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पैराशूटर संजीव कुमार गिरि एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं । मुझे पूरी उम्मीद है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी कई और मेडल जीतकर अपने प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे।







