अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का प्रतिनिधिमंडल पटेल मैदान समस्तीपुर में व्याप्त समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी को 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा

व्हाट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लीक करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का प्रतिनिधिमंडल पटेल मैदान समस्तीपुर में व्याप्त समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी को 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा

दूरबीन न्यूज डेस्क। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर नगर इकाई का प्रतिनिधिमंडल नगर मंत्री शुभम कुमार के नेतृत्व में पटेल मैदान समस्तीपुर में व्याप्त समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी को 5 सूत्री मांगपत्र सौंपा जिसमें पटेल मैदान में शौचालय का समुचित प्रबंध करने ,शीतल एवं स्वच्छ पेयजल के प्रबंध, असामाजिक तत्त्वों के जमावड़ा को देखते हुए पुलिस की प्रतिनियुक्ति , फॉगिंग करवाने आदि की मांग की गई

इस अवसर पर प्रांत सहमंत्री अनुपम कुमार झा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् हमेशा से छात्रहित एवं समाजहित के विषयों को प्रमुखता से उठाती आई हैं। समस्तीपुर का एकमात्र पटेल मैदान में आज कई प्रकार की समस्याएं व्याप्त है शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की भी उपलब्धता नहीं होने से पटेल मैदान में आने वाले युवा खिलाड़ियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। विशेष कर शाम के समय में असामाजिक तत्व के द्वारा यहां पर अवैध रूप से नशापान किया जाता है।

जिससे पटेल मैदान में आने वाले युवा विशेष कर छात्राएं खुद को असहज महसूस करती हैं। इसलिए अभाविप समस्तीपुर शाम के समय में पटेल मैदान में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की मांग करती हैं। वही जिला सह संयोजक केशव माधव ने बताया कि मांगो पर अविलंब कार्रवाई नहीं होने पर विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रांत सह मंत्री  अनुपम कुमार झा, जिला सह संयोजक केशव माधव, नगर मंत्री शुभम कुमार, विक्की चौधरी, प्रिंस झा , अभिषेक झा, अभिषेक कुमार आदि शामिल थे।