व्हाट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लीक करें
भाषा कौशल के विकास में सहायक है बाल रचना, बाल रचना हस्तलिखित मासिक समाचार पत्र का लोकार्पण
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में बुधवार को बाल रचना हस्तलिखित मासिक समाचार पत्र का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन ने की तथा संचालन छात्रा तनुजा कुमारी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक शिक्षक गगन कुमार ने बताया कि पिछले दस वर्षों से विद्यालय में साहित्यिक गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं।



प्रत्येक माह अलग-अलग बच्चे इसके संपादक की भूमिका का निर्वहन करते हैं। इस गतिविधि से बच्चों में भाषा कौशल का विकास होता है। कार्यक्रम को शिक्षक विनोद कुमार, नवीन कुमार, रामचन्द्र प्रसाद, गगन कुमार, मुकेश कुमार, उज्ज्वल वसंत, जय प्रकाश जय, चंदन कुमार सुमन, स्मृति कुमारी के अलावा बाल रचना के संपादक शिवानी, तनुजा, शुभम, सोनम, काजल, तमन्ना, सोनाली, आदित्य, आशीष सहित अन्य ने संबोधित किया।



मौके पर दिलीप कुमार, रेणुका कुमारी , रंजीत कुमार पासवान, प्रतिमा, सौम्या पुष्पांजलि, रितु कुमारी, चंदन कुमार, विकास कुमार, दीपिका सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अन्नु कुमारी, स्मृति भारती, परिधि प्राची, प्रियंका कुमारी, अखिलेश कुमार, मिथिलेश कुमार साह, किरण कुमारी, सीमा कुमारी, मुकेश कुमार मंडल, भारती कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।







