मंडल को 12 दक्षता शील्ड मिलने पर एससी एसटी रेलवे एसोसिएशन समस्‍तीपुर ने जताया हर्ष

व्हाट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लीक करें

मंडल को 12 दक्षता शील्ड मिलने पर एससी एसटी रेलवे एसोसिएशन समस्‍तीपुर ने जताया हर्ष

दूरबीन न्यूज डेस्क। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर अंतर्गत 69वें रेलवे वीक पुरस्कार में 12 दक्षता शील्ड महाप्रबंधक हाजीपुर द्वारा समस्तीपुर मंडल में दिए जाने पर लाल बाबू राम, पूर्व मंडल मंत्री, एससी एसटी रेलवे एसोसिएशन समस्‍तीपुर, रमाकांत राम, जोनल उपाध्‍यक्ष, अर्जुन कुमार राम, मंडल अध्‍यक्ष समस्‍तीपुर संयुक्‍त रूप से वयान जारी कर इस 12 शील्ड प्राप्ति पर खुशी प्रकट करते हुए मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव जी को इसका श्रेय दिया जाता है। क्योंकि अगस्त 2023 में समस्तीपुर मंडल में जबसे इनका पदस्थापना हुआ है,

तब से आज तक अपने अधिनस्थ अधिकारियों को यह सुझाव देते रहे हैं कि कर्मचारियों को बेवजह घर से दूर स्थानांतरण ना हो, परेशान ना किया जाए बृहद अरोप पत्र केवल तभी जारी करें जब मामला गंभीर हो l ताकि कर्मचारी तनाव मुक्त होकर कार्य करते रहें l इसी का परिनाम है कि 12 दक्षता शील्ड समस्तीपुर मंडल को प्राप्त हुआ है l इनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम ही है l

मंडल रेल, प्रबंधक के अथक प्रयास से होली दीपावली, छठ, दशहरा पूजा तथा प्रयागराज महाकुंभ जैसे अवसर पर कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को जो सुविधा प्रदान किया गया उसका परिनाम है कि 12 दक्षता शील्ड समस्तीपुर मंडल को प्राप्त हुआ है l इस मंडल के रेल अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर है l इसके लिए मंडल रेल प्रबंधक महोदय को कोटि-कोटि धन्यवाद शुभकामनाएं l