व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
बिथान में गोली लगने से ढाई वर्षीय नाती समेत नाना जख्मी, आरोपियों के घर हुई तोड़फोड़
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के करांची गांव के वार्ड 4 में शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे गांव के ही पीताम्बर यादव अपने नाती गपीक पुष्पम उम्र ढाई वर्ष को गोदी में बैठक दरवाजे पर टहल रहे थे बताया जाता है कि इसी दरमियान एक व्यक्ति के द्वारा गोली फायरिंग कर दिए। जिससे नाना नाती जख्मी हो गए। गोली चलने की सूचना मिलते ही बिथान थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली गई। तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका थे ।


जानकारी के अनुसार पीताम्बर यादव की पुत्री अपने बच्चों के साथ होली खेलने के लिए अपने पिता के घर करांची गांव आए हुए थे। इस दौरान शुक्रवार की संध्या गांव के ही एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर शनिवार की सुबह उक्त व्यक्ति ने गोली फायर कर दिए जिससे नाना को हाथ के बाँह में लगी नाती को जांघ में लग गया जिससे जख्मी होकर जमीन पर गिर गए गोली की आवाज सुनते ही परिजन एवं ग्रामीणों ने जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथान ले गए जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिए घटना के करण स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है जो विवाद किस बात को लेक पूर्व में हुआ था।



अपर थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक आवेदन थाना को नहीं दिए गए हैं वैसे पुलिस घटना के संबंध में अपने स्तर से छानबीन कर रही है। बिथान थाना क्षेत्र के कंराची गांव में शनिवार के हुए गोली से जख्मी के परिजनों ने गांव के ही बुधन यादव के घर एवं दरवाजे पर की तोड़फोड़ की। जिसमे चार चक्का वाहन, एक बाइक, घर में रखे फर्नीचर समेत अन्य सामानों को गुस्साए लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर आरोपी समेत परिजन घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।








