दूरबीन न्यूज डेस्क। बदमाशों ने की ई रिक्शा चालक पर फायरिंग, पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया कई खोखा। समस्तीपुर कर्पूरीग्राम थाना अंतर्गत नीरपुर गांव के वार्ड पांच में बदमाशों ने देर शाम एक ई रिक्शा चालक को पीटने के बाद फायरिंग की। इससे ई रिक्शा चालक बच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से गोली का दो ख़ोखा मिला। इस संबंध में ई रिक्शा चालक अंकित कुमार ने बताया कि गांव के ही कार्तिक कुमार और विकास कुमार गांव में अक्सर फायरिंग करता है।
शुक्रवार शाम वह ई रिक्शा लेकर आ रहा था तो उसे रोक कर पीटा। उसके हल्ला करने पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमे वह बच गया। घटना के बाद लोगों के जुटने पर सभी बदमाश फरार हो गए। इस संबंध में कर्पूरीग्राम थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि नीरपुर में फायरिंग की सूचना पर पुलिस को भेजा गया है। पुलिस की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।