


दूरबीन न्यूज डेस्क। विभूतिपुर में आशा फेसिलेटर ने बीसीएम को पीटा पिटाई, बीसीएम हुईं जख्मी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में गुरुवार को एक आशा फेसिलेटर ने बीसीएम राहुल कुमार गौरव की पिटाई कर दी। पिटाई से जख्मी बीसीएम को प्राथमिक इलाज के बाद ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अमरनाथ कुमार शर्मा ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बीसीएम ने बताया कि आशा फैसिलिटेटर कुमारी कल्याणी रुपये बकाया होने का झूठा आरोप लगाकर रुपये मांग रही थी, नहीं देने पर कुर्सी से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया।



वही आशा फेसिलेटर कुमारी कल्याणी ने बताई बताया कि उसने 15 महीना बीसीएम के साथ ऑफिस में काम की थी। इसके बाद बीसीएम ने उससे नगद रुपया भी लिया था। एक लाख 62 हजार बीसीएम के यहां बकाया है। रुपया देने में बीसीएम चार माह से आनाकानी कर रहा था। गुरुवार को वहीं बकाया मांग रही थी। रुपये देने से इनकार करने के साथ ही अभद्र बातें कही। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय शंकर ठाकुर ने बताया कि इस मामले की जांच कर वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजेंगे।








