पुत्र के जन्म नही देने पर महिला को पहले पीटा, फिर कैंची से गोदा, पति हुआ फरार

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। पुत्र के जन्म नही देने पर महिला को पहले पीटा, फिर कैंची से गोदा, पति हुआ फरार।समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के टेनुआ गांव में सोमवार रात महिला को उसके पति ने पहले बुरी तरह पीटा और फिर कैंची से गोद दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप है कि पुत्र के जन्म नहीं देने पर उसके पति ने उसके साथ बर्बरता की है। घटना के बाद से पति फरार है।

सूचना पर पहुंचे महिला के मां-पिता ने उसे सिंघिया सीएचसी में भर्ती कराया। जख्मी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी छह वर्ष पूर्व टेनुआ गांव के मो. रुस्तम से हुई। शादी के बाद उसे तीन पुत्रियां हुईं। पुत्र नहीं होने के कारण पति उसे बराबर पीटता था। सोमवार रात भी जान मारने की नीयत से पीटने के बाद उसके गले पर पैर रखकर खड़ा हो गया।

उसके बाद उसे कैंची से गोदने लगा। बचने के क्रम में उसके हाथ में कैंची लगी। चिल्लाने पर छोड़कर भाग गया। महिला ने पुलिस को बताया कि पति के व्यवहार को लेकर कई बार पंचायत हुई लेकिन पति पर इसका कोई असर नहीं हुआ। सिंघिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नीट पेपर लीक कांड : बिहार के नालंदा से अभ्यर्थी और गया से अभिभावक धराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *