साल में चार बार रक्तदान करने वाले अरबिंद को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

दूरबीन न्यूज डेस्क। साल में चार बार रक्तदान करने वाले अरबिंद को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित।
विश्व रक्तदाता दिवस पर पटना में परिवार कल्याण भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रक्तदान करने वाले को पुरस्कृत किया। इस दौरान सदर अस्पताल के दवा स्टोर में कार्यरत अरविंद कुमार को लगातार तीसरी बार स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।
इनके द्वारा अब तक 42 बार रक्तदान किया जा चुका है। प्रत्येक वर्ष साल में चार बार रक्तदान करने के कारण इन्हें तीसरी बार स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इधर, अधिवक्ता संजय कुमार तिवारी ने भी ब्लड बैंक में 51वीं बार रक्तदान में हिस्सा लिया। उन्हें भी कई पुरस्कार मिल चुका है।
https://doorbeennews.com/archives/15875

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *