समस्तीपुर मंडल में सहरसा से सरहिंद एवं दरभंगा से अमृतसर के मध्य चलेगी स्पेशल ट्रेन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर मंडल में सहरसा से सरहिंद एवं दरभंगा से अमृतसर के मध्य चलेगी स्पेशल ट्रेन। ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कई समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में सहरसा-सरहिंद एवं दरभंगा-अमृतसर के मध्य एक-एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने दी। उन्होंने कहा कि गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-सरहिंद स्पेशल 12 जून को सहरसा से 19.30 बजे खुलकर 14 जून को 00.05 बजे सरहिंद पहुंचेगी। सरहिंद से वापसी में गाड़ी संख्या 05576 सरहिंद-सहरसा स्पेशल 14 जून को सरहिंद से 02.00 बजे खुलकर 15 जून को 09.45 बजे सहरसा पहुंचेगी।

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 15 कोच लगेंगे।

इसी तरह दरभंगा और अमृतसर के मध्य भी एक-एक ट्रिप समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 05559 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल 13 जून को दरभंगा से 20.20 बजे खुलकर 15 जून को 01.25 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

अमृतसर से वापसी में गाड़ी संख्या 05560 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल 15 जून को अमृतसर से 04.25 बजे खुलकर 16 जून को 10.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 14 कोच लगेंगे।

यह खबर भी पढ़े:-

समस्तीपुर में विधायक आवास पर मनाया गया लालू यादव का 77वां जन्मदिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *