निलंबन के आदेश के विरोध में स्वास्थ्य कर्मी आज से काला बिल्ला लगा करेंगे ड्यूटी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। निलंबन के आदेश के विरोध में स्वास्थ्य कर्मी आज से काला बिल्ला लगा करेंगे ड्यूटी।संविदा विस्तार एवं नियोजन मामले में गड़बड़ी को लेकर डीएम द्वारा स्वास्थ्य विभाग के लिपिक को निलंबन का आदेश दिए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आंदोलन के मूड में आ गया है। इसको लेकर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा सोमवार को सीएस को प्रतिवाद पत्र सौंपा गया है। साथ ही 11 से 13 जून तक काला बिला लगाकर कार्यों का निष्पादन करने का निर्णय लिया है।

संघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि इसके बावजूद अगर आदेश पर पुनर्विचार नहीं किया जाता है तो चरणबद्ध आंदोलन करते हुए कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पत्रों एवं परिपत्रों के अवलोकन से यह स्पष्ट है कि कोई भी लिपिकीय संवर्ग का कर्मचारी इस मामले में कहीं से भी दोषी नहीं है।

उन्होंने कहा कि पत्र में उल्लेख है कि संविदा नियोजन जिला स्तरीय कमेटी को करना है। जिसमें संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकरी होंगे। लेकिन उक्त पत्र की पूरी तरह अनदेखी की गयी। एएनएम के संविदा नियोजन व विस्तार का प्रस्ताव लिपिक के द्वारा 30 जनवरी तक ही सीएस के समक्ष उपस्थापित कर दिया गया था।

एएनएम के राज्य संवर्ग घोषित होने के संबंध में संघ के द्वारा जून 2023 में ही सीएस व डीएम को लिखित सूचना उपलब्ध करा दी गयी थी। इसके बावजूद अगर किसी खास संवर्ग के कर्मचारी को पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर सजा दी जाती है तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

जिला मंत्री ने कहा कि एकतरफ आदेश के विरोध में सभी स्वास्थ्य कर्मी द्वारा 11 से 13 जून तक काला बिल्ला लगाकर कार्य किया जाएगा। फिर भी कोई साकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तो संघ किसी भी समय आंदोलन पर जाने को बाध्य होगी।

समस्तीपुर में आधा दर्जन फरार बदमाशों पर पुलिस ने की इनाम की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *