गया में रेलव ट्रैक पर मिली उजियारपुर में कार्यरत CHO की लाश, सनसनी

यहां क्लिक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। गया में रेलव ट्रैक पर मिली उजियारपुर में कार्यरत CHO की लाश, सनसनी।समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत चैैैता APHC में कार्यरत CHO की लाश गया में रेलवे ट्रैक के पास मिली। सीएचओ के लाश मिलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमा में सनसनी फैल गई।

मृतक सीएचओ की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर के चंद्र भूषण भगत के पुत्र कुंदन कुमार (28) के रूप में की गई है। जो उजीयारपुर प्रखंड के APHC चैता में सीएचओ के पद पर कार्यरत थे।

बताया जाता है कि कुंदन रविवार को पटना के लिए निकला था। पटना से ट्रेन पड़कर एक प्रशिक्षण में शामिल होने उसे रांची जाना था। लेकिन सोमवार को उड़की  लाश गया रेलवे स्टेशन से आगे एक स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिली। जिसकी सूचना पर परिजन भी गया पहुच गए हैं। वहीं गया में पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन गांव की ओर रवाना हो चुके हैं।

बिहार राज्य पत्रिका कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने बताया कि यह काफी दुखद घटना है। घटना कैसे हुई यह तो परिजन के आने के बाद ही पता चलेगा। इस दुुःख की घड़ी में सभी कर्मी पीडीत कर्मी के परिवार के साथ हैं। इस कड़ी में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय पर शोक सभा का भी आयोजन किया गया।

अवध असम एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान यात्री गिरकर हुआ जख्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *