डीएम द्वारा निलंबन के आदेश का चिकित्सा संघ ने किया विरोध, पुनर्विचार नही होने पर आंदोलन की चेतावनी

दूरबीन न्यूज डेस्क। डीएम द्वारा निलंबन के आदेश का चिकित्सा संघ ने किया विरोध, पुनर्विचार नही होने पर आंदोलन की चेतावनी। स्वास्थ्य विभाग में संविदा नियोजन एवं संविदा विस्तार मामले में गड़बड़ी करने के मामले में डीएम के द्वारा दोषी कर्मी को निलंबन करने एवं विभागीय कार्रवाई करने का आदेश सीएस को दिया गया है।
डीएम के इस आदेश को लेकर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं महासंघ ने आपत्ति जतायी है, साथ ही जिला प्रशासन को अविलंब अपने आदेश पर पुनर्विचार करने को कहा है। वही एकतरफा कार्रवाई किए जाने के विरोध में स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मी के द्वारा कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
उक्त निर्णय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सामान्य परिषद की बैठक में शनिवार को लिया गया। इसकी अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष शांति भूषण ने की। इस दौरान संघ के जिला मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि संविदा नियोजन व विस्तार में त्रुटि आने पर डीएम के द्वारा रद्द कर दी गयी।
इसके बाद दोषी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी पूछा गया। इसके बाद अब एकतरफ कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मी को निलंबन करते हुए विभागीय कार्रवाई करने का आदेश सीएस को दिया गया है। जबकि सभी अभिलेखों, आदेशों को देखते हुए ऐसा लगता है कि जानबूझ कर कर्मचारी को फंसाने की साजिश की गयी है।
सीएस के स्पष्टीकरण में यह भी स्पष्ट है कि राज्य संवर्ग की सूचना जून 2023 में ही दे दी गयी है। नियम के बावजूद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में सीएस को नहीं बुलाया गया, अगर सीएस बैठक में होते तो यह समस्या ही नहीं आती।
जिला मंत्री ने कहा कि डीएम के उक्त निर्णय के विरोध में दस जून को सिविल सर्जन से मिलकर प्रतिवाद पत्र सौंपी जाएगी, जिसकी प्रतिलिपी डीएम को दी जाएगी।
फिर 11 व 12 जून को जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मी काला बिल्ला लगाकर विरोध करते हुए आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग करेंगे। इसके बाद 14 जून को डीएम के द्वारा संगठनों की समीक्षा बैठक में भी इस मुद्दे को रखा जाएगा।
इसके बावजूद अगर पुनर्विचार नहीं किया गया तो बाध्य होकर सभी स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।
मौके पर पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा, राम कुमार झा, राम सेवक महतो, दिपक कुमार सिंह, सौचेंद्र सिंह, राम सेवक चौधरी, शैलेंद्र कुमार, बिंदु कुमारी, संयुक्ता कुमारी, उत्कर्ष, मंजू कुमारी, संजय कुमारी, प्रतिभा कुमारी, राकेश रौशन, देवेंद्र कुमार यादव, पूजा भारती, अमित कुमार, प्रेमा कुमारी, मिनू कुमारी, कुणाल, धर्मेंद्र कुमार मुन्ना, अंबुज कुमार आदि थे।
https://doorbeennews.com/archives/15632

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *