अनदेखी : दरभंगा जंक्शन के प्लेटफार्म पर लगा वाटर कूलर है बेकार पड़ा

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेडक। अनदेखी : दरभंगा जंक्शन के प्लेटफार्म पर लगा वाटर कूलर है बेकार पड़ा। समस्तीपुर रेल मंडल के ए वन दर्जा प्राप्त एवं विश्वस्तरीय मॉडल के लिए प्रस्तावित दरभंगा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार एवं पांच पर लगा वाटर कूलर अधिकारियों की अनदेखी के कारण बेकार पड़ा है। भीषण गर्मी के बावजूद यात्रियों को इन दोनों प्लेटफॉर्मों पर वाटर कूलर का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

स्थिति यहां तक पहुंच गयी है कि दोनों वाटर कूलरों के नीचे पान-गुटखा की पीक फेंकी जा रही है। इससे वहां गंदगी फैल रही है। जानकारी के अनुसार जंक्शन के जल आपूर्ति विभाग की ओर से अब तक काम पूरा नहीं किये जाने के कारण यह चालू नहीं हो पाया है। बता दें कि दरभंगा जंक्शन पर रोज 30 से 35 हजार यात्रियों का आवागमन होता है।

इनमें से करीब 10 हजार यात्री रोज प्लेटफॉर्म नंबर चार और पांच से आवागमन करते हैं। लेकिन इस भीषण गर्मी में भी वाटर कूलर के कार्यरत नहीं होने से यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर दरभंगा जंक्शन के आईओडब्ल्यू राजकुमार पांडेय ने बताया कि इन वाटर कूलरों तक इलेक्ट्रिक वायरिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है।

जलापूर्ति शुरू होने के बाद दोनों वाटर कूलरों को चालू कर दिया जाएगा। वहीं, जल आपूर्ति से संबंधित अधिकारी फरहान हाशमी ने बताया कि रविवार होने के कारण काम बाधित रहा। सोमवार को इन वाटर कूलरों से जलापूर्ति काम को पूरा कर लेने का प्रयास किया जाएगा। (सा.एचएच)

 

कमेन्ट पर हुआ विवाद, समस्तीपुर में रिक्शा चालक की पीट-पीटकर ह’त्या !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *