बाढ़ से पूर्व तैयारी को लेकर SDM ने किया विभिन्न स्लुईस गेट का निरीक्षण

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। बाढ़ से पूर्व तैयारी को लेकर SDM ने किया विभिन्न स्लुईस गेट का निरीक्षण। विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बाया नदी पर बने बांध में जगह जगह बनाए गए स्लुईस गेट का निरीक्षण रविवार को एसडीओ प्रियंका कुमारी ने किया।

इस दौरान उनके साथ अंचलाधिकारी कुमार हर्ष एवं बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल दलसिंहसराय के कार्यपालक अभियंता नवीन कुमार, सहायक अभियंता मो. सनाउल्लाह मौजूद थे।

एसडीओ प्रियंका कुमारी ने प्रखंड के शेरपुर, मऊ अखाड़ा घाट, गोपालपुर, वाजिदपुर एवं खनुआ में स्थित कुल पांच स्लुईस गेट का निरीक्षण किया तथा बाढ़ पूर्व स्तिथियों का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारी को गेट की मरम्मत एवं देख रेख करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय इन गेटों पर विशेष ध्यान एवं नियंत्रण रखने की आवश्यकता होती है।

इस कारण अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जहां-जहां भी कोई समस्या या खराबी है, उसे शीघ्र दूर कर लिया जाए।

विभाग के पदाधिकारियों से बांध में कटाव स्थल पर गत वर्ष किए गए कटाव रोधी कार्य के संबंध में पूछताछ की। इस वर्ष इन कटाव स्थल पर किए जाने वाले कार्य के संबंध में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मौके पर कनीय अभियंता जावेद क्यूम आदि मौजूद रहे।

समस्तीपुर में प्लस टू के शिक्षक पर जानलेवा हमला, चाकू गोद किया जख्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *